मैनपुरी: प्रेमी को विधवा प्रेमिका संग रंगरेलियां मनाते पकड़े जाने पर दोनों का सिर मुंडवा कालिख पो

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के नगला गुरबख्श गांव में एक प्रेमी और उसकी विधवा प्रेमिका को रंगरेलियां मनाते पकड़े जाने पर परिजनों ने दोनों के सिर मुंडवा चेहरे पर कालिख पोती और दोनों की जमकर पिटाई की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दोनों पीड़ितों को पुलिस थाने ले गई लेकिन इस घटना में शामिल सभी आरोपी गांव से फरार हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली के ग्राम नगला गुरबख्श की रहने वाली 35 साल की महिला के पति की मौत हो गई है और उसके 3 बच्चे भी हैं। महिला के संबंध गांव के ही एक विवाहित युवक गुरमीत कठेरिया के साथ थे। गांव के लोगों को उनके संबंधों को लेकर आपत्ति थी। महिला के इस अवैध संबंध की शिकायत उसके परिजन से की गई लेकिन इस मामले का कोई हल नहीं निकला।
बताया गया कि शुक्रवार रात करीब 1ः30 बजे गांव के कुछ लोगों ने दोनों को घर के बाहर पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई की आपत्तिजनक हालात में वीडियो बनाए गए फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। दोनों को गांव के चौक पर ले जाया गया जहां उनके मुंह कालिख पोती गई और गंजा कर दिया गया। दोनों गांव वालों से रहम की भीख मांगते रहे। रो-रो कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। तभी किसी इस सनसनीखेज घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों बचाया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
(आईपीएन)