चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों कोे विजयादशमी के पर्व की दी हार्दिक बधाई

चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों कोे विजयादशमी के पर्व की दी हार्दिक बधाई
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को विजयादशमी के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परम्परागत श्रद्धाभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण हेतु समर्पित थे। नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीमराम का जीवन सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। विजयादशमी का पर्व हमेशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य कमो प्राप्त करने का संदेश देता है।

विजयादशमी के दिन मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने आतंक, अन्याय एवं अधर्म के पर्याय रावण पर विजय प्राप्त की थी। विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव है। नवरात्रि के नौ दिन जगदम्बा की उपासना करके भक्तों में शक्ति का संचार होता है। भगवान राम के समय से यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

चीफ मिनिस्टर ने कहा कि विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में विभिन्न वर्गो की सहभागिता से सामाजिक समरसता सुदृढ़ होती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इन पर्वो को पारस्परिक सद्भाव एंव सौहार्द के वातावरण में मनाने की अपील भी की है।

Next Story
epmty
epmty
Top