मुजफ्फरनगर का सिपाही अयोध्या में फांसी पर लटका मिला

मुजफ्फरनगर का सिपाही अयोध्या में फांसी पर लटका मिला

अयोध्या। रामजन्म भूमि के यलो जोन में तैनात सिपाही के फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिलने से विभागीय कर्मियों में हलचल सी मच गई। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूल रहे सिपाही के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

रविवार को अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया है की राम जन्म भूमि के यलो जोन में तैनात मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी सिपाही गगन राठी ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने वाला सिपाही फिलहाल फर्रुखाबाद जनपद में तैनात था। उन्होंने बताया कि इस समय उसकी ड्यूटी राम जन्म भूमि के यलो जोन में लगी थी। जिसके आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली है। घटनास्त्ल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरक्षी ने आत्महत्या कब की? यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। उन्होंने बताया कि आरक्षी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। एसएससी के अनुसार कमरा अंदर से बंद था और शव पंखे पर लटका हुआ मिला।

क्षेत्राधिकारी आरके चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक आरक्षी की पहचान गगन राठी के रुप में हुई है। वह मुजफ्फरनगर का था और यलोजोन में ड्यूटी करता था। उसने सप्तसागर कालोनी में किराए पर कमरा लिया था।

epmty
epmty
Top