मुस्लिम महिला से छेड़छाड़-पीठ पर चिपकाया चुनावी पोस्टर- वीडियो वायरल

मुस्लिम महिला से छेड़छाड़-पीठ पर चिपकाया चुनावी पोस्टर- वीडियो वायरल

लखनऊ। जनसंपर्क करने के लिए निकले लाल टोपी पहने कार्यकर्ताओं ने गली में रास्ते पर जा रही बुर्का धारी महिला की पीठ पर पार्टी की प्रचार सामग्री चस्पा कर दी। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि यही है लाल टोपी के काले कारनामे। एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए। जहां भरे हो ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चलें।

दरअसल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर पहले चरण में हो रहे मतदान से ठीक 1 दिन पहले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए समाजवादी पार्टी को लॉ एंड ऑर्डर के मामले को लेकर घेरा गया है। वीडियो के सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से कहा गया है कि यह हरकत भाजपा आईटी सेल का क्रिएशन है। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि इस तरह भाजपा अब लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। केंद्रीय मंत्री द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वीडियो पुराने लखनऊ का होना बताया जा रहा है। वीडियो के भीतर बुर्के में जाती हुई एक महिला की पीठ पर जन संपर्क करते हुए घूम रहे लाल टोपी धारी द्वारा समाजवादी पार्टी की सामग्री चस्पा कर दी जाती है। आरोप है कि ऐसा करने वाला समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता है, वही एक कार्यकर्ता इसी महिला के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ भी करता है।

epmty
epmty
Top