लोनी अब तक बन जाना चाहिये था नगर निगम- मावी

लोनी अब तक बन जाना चाहिये था नगर निगम- मावी

लोनी। भाजपा नेता व पूर्व प्रत्याशी ईश्वर मावी ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि 7 अप्रेल 2018 को प्रदेश की भाजपा सरकार ने नगर पालिका परिषद व नगर निगमों को बनाने के लिये नये मानक तय किये थे और शासनादेश भी तभी जारी कर दिया था लेकिन ढाई साल बीत जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, अगर तभी से लोनी को भी नगर निगम बनाने की क़वायद शुरू कर दी गयी होती तो काफ़ी पहले ही लोनी नगर निगम बन गयी होती।

लोनी की जनता का मानना है कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता व कहीं ना कहीं निजी स्वार्थों के कारण इसमें देरी हुई है जबकि तत्कालीन प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह द्वारा उसी वक्त शासनादेश जारी कर दिया गया था।

भाजपा नेता और पूर्व प्रत्याशी ईश्वर मावी ने कहा कि अभी भी समय है जनप्रतिनिधियों को इस पर गंभीरता से कार्य करना चाहिये ताकि लोनी अति शीघ्र नगर निगम बन सके।

उन्होंने कहा कि इसके लिये क्षेत्रीय सांसद, विधायक और हो सके तो नगर पालिका अध्यक्ष को भी अपने निजी हितों से अलग हटकर इसके लिये ज़ोरदार पैरवी करनी चाहिये।

भाजपा नेता व पूर्व प्रत्याशी ईश्वर मावी ने कहा कि सरकार को लाखों की आबादी वाली लोनी को नगर निगम बना देना चाहिये। नगर निगम बनने के बाद विकास की दौड़ में पिछड़ी हुई लोनी का चहुँमुखी विकास हो सकेगा।

भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि लोगों में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि कहीं कुछ लोग पंचायत चुनावों की तैयारियों में लगे हुए प्रत्याशियों का ध्यान भटकाने के लिये तो ये सब नहीं कर रहे हैं इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

epmty
epmty
Top