मुलायम के साढू ने अखिलेश के बारे में कहीं यह बात लगाए-गंभीर आरोप

मुलायम के साढू ने अखिलेश के बारे में कहीं यह बात लगाए-गंभीर आरोप

औरैया। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढू एवं बिधूना विधानसभा सीट के पूर्व सपा विधायक की ओर से समाजवादी पार्टी के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव ने नेताजी को बंधक बनाया हुआ है और वह किसी से भी नेताजी को मिलने नहीं देते हैं। सच्चे समाजवादियों की अब पार्टी में कोई अहमियत नही रही है और जुआरियों, सटोरियों एवं देश व समाजविरोधी लोगों की पार्टी में भर्ती की जा रही है।

बुधवार को औरैया में आयोजित की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं राज्य के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के साढू प्रमोद गुप्ता की ओर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों तक जो व्यक्ति सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को गालियां देते हुए नहीं थकते थे, आज सपा मुखिया अखिलेश यादव उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर खुश हो रहे हैं। पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता ने आरोप लगाया है कि पुराने समाजवादियों की इस समय पार्टी के भीतर घोर उपेक्षा हो रही है और जुआ, सट्टा और अन्य समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले लोगों को समाजवादी पार्टी में दाखिल किया जा रहा है। बिधूना विधानसभा सीट के पूर्व सपा विधायक प्रमोद गुप्ता ने आरोप लगाया है कि नेताजी से मिलने जाने वाले लोगों को उनसे मिलने नहीं दिया जाता है। सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने पिता यानी मुलायम सिंह का घोर अपमान करते हैं, नेताजी के जन्मदिन पर ही उनके हाथ से माइक छीन लिया गया था। जब समाजवादी पार्टी के भीतर अब नेताजी का अपमान होने लगा है तो अब ऐसी पार्टी के भीतर रहने का ही क्या मतलब है? प्रमोद गुप्ता ने कहा है कि वह अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रमोद गुप्ता सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता जो अब साधना यादव है, के बहनोई हैं। वह औरैया जनपद की बिधूना विधानसभा सीट पर वर्ष 2012 के दौरान विधायक रह चुके हैं।




epmty
epmty
Top