65 मार्गों के चालू कार्यों के लिए 34 करोड़ 44 लाख से अधिक धनराशि आवंटित

65 मार्गों के चालू कार्यों के लिए 34 करोड़ 44 लाख से अधिक धनराशि आवंटित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सड़क निधि योजना के तहत विभिन्न जिलो के 65 मार्गों के चालू कार्यों के लिए 34 करोड़ 44 लाख 81 हजार की अवशेष धनराशि का आवंटन किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में इस सम्बन्ध में शासनादेश लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इन 65 चालू कार्यों में एटा, बाराबंकी, बदायूं, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी, आजमगढ, रायबरेली, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, सम्भल, प्रयागराज तथा सहारनपुर के कार्य शामिल हैं। जारी शासनादेश में आवंटित धनराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र बजट मैनुअल के प्राविधानों के अनुसार अनिवार्य रूप से सरकार को प्रेषित किया जाय तथा अवशेष कार्यों को पूर्ण कराते हुये पूर्णता प्रमाण-पत्र एवं फोटोग्राफ्स शासन को उपलब्ध कराया जाय।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।


वार्ता

epmty
epmty
Top