अन्न और जल त्यागकर आमरण अनशन पर बैठ गए विधायक

अन्न और जल त्यागकर आमरण अनशन पर बैठ गए विधायक

लखनऊ। अन्न और जल का त्याग करते हुए गौरीगंज के सपा विधायक ने राजधानी लखनऊ में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आमरण अनशन शुरू किए जाने का कारण विधायक ने जन समस्याओं का निदान नहीं होना बताया है। अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर बीते दिनों सपा विधायक ने विधानसभा की सदस्यता से भी त्यागपत्र देने की पेशकश की थी। इसके बावजूद अभी तक उनके क्षेत्र की समस्याएं दूर नहीं हुई है।

गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अन्न और जल का त्याग करते हुए राजधानी लखनऊ में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उन्होंने कई बार सदन में अपनी आवाज उठाई है। समस्याओं के निदान के लिए अफसरों की ओर से आश्वासन तो दिए गए है, लेकिन समस्याएं अभी तक ज्यों की त्यों बनी हुई है। एमएलए का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही और तानाशाही की वजह से अभी तक उनके क्षेत्र की समस्याएं बादस्तूर खड़ी हुई है और उनका निदान नहीं हुआ है। इसी के चलते वह आमरण अनशन करने पर मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा है कि जब पूरा देश दीपावली मना रहा है, ऐसे में एक विधायक को मजबूर होकर आमरण अनशन करने का फैसला लेना पड़ रहा है। सोचा कि दीपावली पर तो दुश्मन को भी भूखे नहीं रखा जाता है, ऐसे हालातों में शायद सरकार उनके आमरण अनशन से जाग जाएं और उनके क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने की पहल शुरू कर सके। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि जब तक उनके क्षेत्र की समस्याएं दूर नहीं होगी, तब तक उनका यह आमरण अनशन जारी रहेगा। अगर सरकार का यही रवैया रहा तो आने वाले 2022 के चुनाव में जनता मौजूदा सरकार को सबक सिखाएगी।





epmty
epmty
Top