जनता दर्शन कार्यक्रम में मंत्री नरेंद्र करेंगे लोगों से सीधे संवाद

जनता दर्शन कार्यक्रम में मंत्री नरेंद्र करेंगे लोगों से सीधे संवाद

लखनऊ। उतर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप द्वारा कल 06 सितंबर 2022 मंगलवार को अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मंत्री जनता दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जनपदों से आने वाले लोगों से मुलाकात करेंगे एवं उनकी समस्याओं को सुनेंगे। जनता दर्शन कार्यक्रम मंत्री के आवास 01 एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

epmty
epmty
Top