मंत्री कपिलदेव ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

मंत्री कपिलदेव ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश वासियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी भारतीय हिन्दू धर्म, दर्शन एवं सनातन संस्कृति से सम्पूर्ण विश्व को आलोकित करने वाले आध्यात्मिक गुरु थे जो आज युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विवेकानंद की जयंती पर लखनऊ स्थित अपने आवास पर विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह, हरवीर सिंह मालिक व अपने सहयोगियो के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

epmty
epmty
Top