मशीन के माध्यम से ही उर्वरक की बिक्री करने के मंत्री ने दिए निर्देश

मशीन के माध्यम से ही उर्वरक की बिक्री करने के मंत्री ने दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यूरिया हेतु माह जून 2021 तक निर्धारित लक्ष्य 1650000 मी0टन के सापेक्ष 2076628 मी0टन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। इसी प्रकार डी0ए0पी0 के लिए निर्धारित लक्ष्य 725000 मी0टन के सापेक्ष 501898 मी0टन की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराई जा रही है।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में खरीफ 2021 हेतु यूरिया के लिए 3900000 मी0टन तथा डी0ए0पी0 के लिए 1200000 मी0टन0 उपलब्धता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यूरिया (नीम कोटेड) के 45 कि0ग्रा0 के बैग की दर 266.50 रुपये एवं डी0ए0पी0 (18ः46) के 50 कि0ग्रा0 के बैग की दर 1200.00 रुपये निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि उर्वरक विक्रेताओं को पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से ही उर्वरक की बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि मण्डलवार यूरिया एवं डी0ए0पी0 की उपलब्धता का विवरण निम्नानुसार तालिकाबद्ध किया जा रहा है -

क्र० सं0 मण्डल का नाम यूरिया डी0ए0पी० लक्ष्य खरीफ 2021 लक्ष्य माह जून 2021 तक उपलब्धता लक्ष्य खरीफ 2021 लक्ष्य माह जून 2021 तक उपलब्धता 1 2 3 4 5 6 7 8

1 सहारनपुर 180000 76154 110328 56500 34135 18826

2 मेरठ 285100 120619 156295 91000 54979 33969

3 आगरा 159200 67354 68254 69000 41688 19107

4 अलीगढ 186000 78692 85922 70000 42292 22973

5 बरेली 406000 171769 206548 98000 59208 44880

6 मुरादाबाद 401500 169865 261102 71000 42896 24951

7 कानपुर 253000 107038 123103 84000 50750 35967

8 प्रयागराज 223500 94558 99792 67000 40479 30617

9 झांसी 48600 20562 25706 33000 19938 8944

10 चित्रकूट धाम 38000 16077 15552 31500 19031 7471

11 वाराणसी 171500 72558 85586 64000 38667 30229

12 मिर्जापुर 75000 31731 26880 48000 29000 23433

13 आजमगढ 133000 56269 61918 43000 25979 17401

14 गोरखपुर 207000 87577 120403 57500 34740 39825

15 बस्ती 128000 54154 83003 31000 18729 21029

16 देवीपाटन 214000 90538 138500 53500 32323 24745

17 लखनऊ 484600 205023 233708 143000 86396 65229

18 अयोध्या 306000 129462 174028 89000 53771 32302

प्रदेश योग 3900000 1650000 2076628 1200000 725000 501898

epmty
epmty
Top