नकली नोटों के साथ कई और तस्कर गिरफ्तार

नकली नोटों के साथ कई और तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। काला धन रोकने के लिए सरकार जहां अलग-अलग तरीके अपना रही है वही नकली नोट बनाने वाले तस्कर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

लखनऊ के तालकटोरा थाना पुलिस ने एक बार फिर से नकली नोट बनाने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है गिरोह के पास से तकरीबन डेढ़ लाख रुपए के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं इस गिरोह में 3 लोग शामिल थे।

आरोपी अलग-अलग शहरों के रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों से लखनऊ पश्चिम जोन की क्राइम ब्रांच और आलाअधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

पूछताछ के दौरान 3 जनवरी को गुडंबा में नवाबपुर गांव के पास से पुलिस में देवरिया के मंगेश और विशाल को गिरफ्तार किया था। यह दोनों देवरिया के रोहित यादव के साथ लखनऊ में मिलकर नकली नोट का कारोबार करते थे। इन दोनों से मिली जानकारी के आधार पर ही पुलिस नकली नोटों के गिरोह से जुड़े लोगों का पता लगा रही थी। इसी कड़ी में पुलिस ने तीन संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा ने बताया कि आरोपियों के पास से प्रिंटर, स्कैनर, नोट को प्रिंट करने वाला कागज और कई नकली नोट भी बरामद किए गए हैं। वही नोट असली है या नकली है यह पता लगाने के लिए पुलिस ने प्रमाणिकता के लिए बैंक अधिकारियों से बात की है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ जारी है। यह नकली नोट देखने में हूबहू असली ही लगते हैं। बस इन पर वाटर मार्क नहीं होता। इन नोटों को रात के अंधेरे में या जल्दबाजी में शायद ही कोई नोटिस कर सकता है।

पुलिस की छानबीन अभी जारी है और अन्य युवकों की निशानदेही पर अभी दबिश जारी है।




Next Story
epmty
epmty
Top