मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मनीष- धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मनीष- धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

मुजफ्फरनगर। आल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट व झांसी रानी व्यापार मंडल ने सनातन धर्म सभा भवन में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी व हिंदू महासंघ के संरक्षक मनीष चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी समेत सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है, इस त्यौहार को हंसी-खुशी से मिलकर मनाना चाहिए। सभी के जीवन में रंग भरे रहे और आनंद से जीवन चलता रहना चाहिए। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए गुलाल लगाकर गुंजिया व चाट-पकौडी भी खिलाई। झांसी रानी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विक्की चावला ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी। सिविल लाईन थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर हुडदंग न मचाएं और किसी को जबरदस्ती रंग न लगाएं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।


इस दौरान अशोक कंसल पूर्व विधायक, प्रवीण खेड़ा, अजय सिंघल, इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट से सुरेश चंद्र त्यागी राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सजल सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन पांचाल, जिला अध्यक्ष विक्की चावला, जिला सचिव उमीद हसन, नदीम अंसारी, झांसी रानी उद्योग व्यापार मंडल से अमरजीत सिंह सिड़ाना, सुनील तायल, श्याम सिंह सैनी, धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, विपिन सिंघल, बादल वर्मा, संजय चावला, सिविल लाईन थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत, ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट महिला जिला अध्यक्ष पूनम चावला और उनकी महिला टीम भी मौजूद रहे

epmty
epmty
Top