माफिया के मॉल पर महाबली की दहाड़ जारी-10 करोड़ है मॉल की कीमत

माफिया के मॉल पर महाबली की दहाड़ जारी-10 करोड़ है मॉल की कीमत

मऊ। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गों पर कार्यवाही करने में जुटे जिला प्रशासन की त्रिदेव ब्रदर्स के उमेश सिंह और राजन सिंह उर्फ राजेश सिंह के सिटी मॉल बिल्डिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अभी तक बादस्तूर जारी है। पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन का महाबली बुलडोजर लगातार त्रिदेव ब्रदर्स की बिल्डिंग को धड़धड़ाते हुए जमींदोज कर रहा है।


मऊ जनपद के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और उसके गुर्गों के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार कार्यवाही जारी रखे हुए हैं। शनिवार को प्रशासन की ओर से कोयला माफिया एवं त्रिदेव ग्रुप के मालिक की अवैध रूप से बनाई गई सिटी मेगा मार्ट मॉल बिल्डिंग को बुलडोजर की सहायता से गिराया जा रहा है। शहर में बनाए गए इस चार मंजिला सिटी मेगा मार्ट मॉल की कीमत तकरीबन 10 करोड़ रुपए बताई गई है। ध्वस्तीकरण की यह कार्यवाही नियंत्रक प्राधिकारी के आदेश के क्रम में अभी तक भी लगातार चल रही है। कोयला माफिया उमेश सिंह 3 मुकदमों में आईएस-191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी का सह अभियुक्त है। मन्ना सिंह हत्याकांड में भी उमेश सिंह बाहुबली मुख्तार के साथ आरोपी है। इससे पूर्व भी जिला प्रशासन की ओर से उमेश सिंह के खिलाफ कार्यवाही की गई थी। तकरीबन एक साल पहले बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी कोयला माफिया व त्रिदेव ग्रुप के मालिक उमेश सिंह, राजन सिंह और उनके त्रिदेव ग्रुप की 6.5 करोड़ की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत सीज की गई थी। सरायलखंसी कोतवाली पुलिस, दक्षिण टोला एवं स्वॉट टीम ने उमेश सिंह के स्वामित्व वाले 3400 वर्ग मीटर भूखंड पर निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जिसकी कीमत लगभग 5.5 करोड़ समेत तमाम संपत्तियों को जब्त किया था।

epmty
epmty
Top