प्रेमी युगल ने पेड से फांसी लगा दी जान

प्रेमी युगल ने पेड से फांसी लगा दी जान

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़िया गुलाब सिंह गांव में एक प्रेमी जोड़े ने नीम के पेड़ पर फांसी लगा कर जान दे दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने प्रेमी युगल की आत्महत्या की पुष्टि करते हुए आज यहां कहा कि सूचना मिलने के बाद मुख्यालय से फोरेंसिक टीम के अलावा अन्य जांच अधिकारियो के साथ एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद को मौके पर भेजा हुआ है जो मौके पर जांच करने मे जुटे हुए है।

आज सुबह दोनों के सब पेड़ से टंगे मिले । दोनो के शव पेड से टंगे होने की खबर मिलने के बाद बडी तादात मे गांव वाले मौके ए वारदात पर पहुंच गये।

गढ़िया गुलाब सिंह गांव की 18 साल की शिवानी और 22 साल के पाताल प्रसाद का शव पेड़ से टंगा हुआ मिला है।

गांव वालो ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी कि दोनो के बीच काफी समय से प्रेमालाप चल रहा था लेकिन दोनो सामने आकर प्रेम का इजहार करने की स्थिति मे नही थे इसलिए दोनो ने फांसी लगाकर जान दे दी।

दोनों के परिवार कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। दोनो अलग अलग जाति से ताल्लुक रखते है। लडकी सर्वण ठाकुर जाति से तालुल्क रखती है वही युवक पिछडी जाति से है।

वार्ता

epmty
epmty
Top