लाॅकडाउन- पुलिस और प्रशासन अलर्ट- पसरा सन्नाटा

लाॅकडाउन- पुलिस और प्रशासन अलर्ट- पसरा सन्नाटा

सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सूबे के सीएम योगी आदित्यानाथ ने 35 घंटा का लाॅकडाउन लगाने का आदेश दिया था। आज जनपद सहारनपुर में लाॅकडाउन लगा दिया गया है और इसका असर भी दिखाई दे रहा है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी शिवासिम्पी चनप्पा क्षेत्र में भ्रमण किया है और डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लाॅकडाउन का पालन कराने के लिये निर्देश दिये गये हैं। उनके द्वारा बेवजह घूम रहे लोगों को घर से बाहर न निकलने के लिये हिदायत दी गई। पुलिस और प्रशासन लाॅकडाउन का पालन कराने के लिये जुटे हुए हैं।

गौरतलब है कि विगत रात्रि 8 बजे से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को प्रशासन ने बंद कराना शुरू कर दिया था। रात के साढ़े आठ बजते ही पूरे शहर में सन्नाटा पसर गया था और लाॅकडाउन जारी होने के कारण सड़क व मार्केटों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लाॅकडाउन का सख्ती से पालने कराने के लिये जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी शिवासिम्पी चनप्पा जनपद का भ्रमण कर रहे हैं। उनके द्वारा बेवजह घूम रहे लोगों को हिदायत दी गई है। दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी दौरान उन्होंने डयूटी पर तैनात तमाम पुलिसकर्मियों को लाॅकडाउन का पालन कराने के लिये निर्देश दिये हैं। लाॅकडाउन शनिवार रात 8 बजे से लगाया गया था और सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। लाॅकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं के लिये पब्लिक को छूट दी गई है।



















epmty
epmty
Top