लो जी अब बिगड़े इनके बोल-कांग्रेसी,सपाई व बसपाई को पिटेंगे बांधकर

लो जी अब बिगड़े इनके बोल-कांग्रेसी,सपाई व बसपाई को पिटेंगे बांधकर

भदोही। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनेताओं के बोल भी बिगड़ने लगे हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि अगर कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग हमारे क्षेत्रों में आएंगे तो हमारे लोग उन्हें बांधकर पिटेंगे। इसके लिए मैंने एक सेना भी तैयार कर ली है।

बुधवार को उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने कहा है कि पिछली सरकारें रावण वंशज की सरकारें थी, जो लोगों पर अन्याय कर रही थी। पूर्व की सरकारों ने गरीबों के हाथ से 2 वक्त की रोटी भी छीन ली थी। अब मैंने एक सेना तैयार की है जो बिंद, केवट और मल्लाह जाति के गांव में आने वाले कांग्रेस, सपा और बसपा के राजनेताओं से हिसाब पूछेगी।

कांग्रेस और बसपा के लोग जब हमारे मोहल्ले में जाएंगे तो उनकी बांधकर पिटाई की जाएगी। कांग्रेस के लोगों से हमारे लोग पूछेंगे कि डालर कैसे बढ़ गया है। हमारी फाइल क्यों गायब करा दी गई? पहले हिसाब दो नहीं तो बांधकर पिटेंगे। बसपा के लोगों से हमारे लोगों द्वारा पूछा जाएगा कि पिछली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी तो हमारे आरक्षण पर रोक कैसे लगा दी? जब हमारे मोहल्ले में हाथी के लोग आएंगे तो उनकी भी बांधकर पिटाई करेंगे। सपा के लोगों से पूछेंगे कि फूलन देवी की हत्या की सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं उठाई? फूलन देवी की जमीन सपा नेता पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया ने हड़पी है। मृतक सांसद फूलन देवी की मां को इस समय खाने के भी लाले पड़े हुए हैं उनके लिए क्या किया? जब सपा के लोग हमारे गांव में आएंगे तो उन्हें भी बांधकर पूछेंगे।

epmty
epmty
Top