इस पार्टी को छोड़कर साइकिल पर सवार हुए पूर्व सांसद दंपति

इस पार्टी को छोड़कर साइकिल पर सवार हुए पूर्व सांसद दंपति

बरेली। पूर्व सांसद ने अपनी पत्नी के साथ कांग्रेस का हाथ छोड़कर साइकिल की सवारी करनी शुरू कर दी है। पूर्व सांसद की पत्नी बरेली महानगर की मेयर भी रह चुकी है।

शनिवार को बरेली जनपद और महानगर की राजनीति में उस समय बडा उलटफेर हो गया जब करीब दो दशक तक बरेली में कांग्रेस के मजबूत चेहरे के तौर पर अपनी राजनैतिक हैसियत का प्रमाण देते रहे पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। कांग्रेस के हाथ को छोड़कर दोनों पति-पत्नी अब साइकिल पर सवार हो गए हैं। ऐरन दंपत्ति द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले से समर्थक भी सकते में आ गए हैं। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन बरेली से कांग्रेस सांसद रह चुके हैं। उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन भी कांग्रेस से ही बरेली के मेयर पद को सुशोभित कर चुकी है। दोनों ने राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद उनके हाथों समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इसके कुछ देर बाद ही सुप्रिया ऐरन को समाजवादी पार्टी की ओर से कैंट विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया गया है।







epmty
epmty
Top