देवबंद जेलर पर गोली चलाने वाला मुठभेड़ में हुआ लंगडा-किया गिरफ्तार

देवबंद जेलर पर गोली चलाने वाला मुठभेड़ में हुआ लंगडा-किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की अगुवाई में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही शहर कोतवाली पुलिस ने बदमाशों को ठिकाने लगाने का अभियान शुरू करते हुए देवबंद के जेलर पर गोली चलाने के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए बदमाश इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव एवं एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय की अगुवाई में गश्त करने के लिए अपनी टीम के साथ निकले शहर कोतवाल अनंत देव मिश्रा को जानकारी मिली कि देवबंद के जेलर रीवन सिंह पर अपने साथियों के साथ फायरिंग करते हुए हमला करने वाला मुख्य आरोपी नीरज इलाके के बुढाना मोड के जंगल में मौजूद है। शहर कोतवाल ने तुरंत ही चौकी प्रभारी खालापार प्रवेश शर्मा, रोहाना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी एवं किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह एवं एसओजी टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताए स्थान की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही बदमाश ने पुलिस दल के ऊपर गोली चलानी शुरू कर दी। जंगल में कांबिंग के दौरान बदमाश की ओर से चलाई गई गोली के तुरंत बाद शहर कोतवाली पुलिस ने मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग में आरोपी को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ किए जाने पर अपना नाम नीरज बताया। मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद एएफ़पी निमिष पाटिल एवं सीओ सिटी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। घायल हुए बदमाश को फ़िलहाल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि जनपद सहारनपुर की थाना देवबंद पुलिस ने भी 5 बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान रणखंडी रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को अदालत में पेश कर जेल भेजा था। जेल भेजे गये आरोपियों ने बताया था कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नीरज ने देवबंद स्थित उप कारागार में बंद एक व्यक्ति से समय समाप्त हो जाने के बाद मिलाई नहीं कराने की वजह से जेलर के ऊपर अपने साथियों के साथ हमला किया था और उनके ऊपर फायरिंग की थी।

epmty
epmty
Top