संदिग्ध अवस्था में मजदूर की मृत्यु

संदिग्ध अवस्था में मजदूर की मृत्यु

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के रसूलपुर इलाके में मजदूरी का पैसा मांगने को लेकर हुए कथित विवाद में एक मजदूर की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रसूलपुर इलाके के मोहल्ला आसिफाबाद में शांति नगर निवासी 20 वर्षीय कमल सिंह राठौर की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि कमल अपनी मजदूरी के मात्र 100 मांगने के लिए संजय दिवार के घर गया था। उन्होंने बताया कि पैसा मांगने पर उसके साथ मारपीट की और वह घायल हो गया। घायल कमल सिंह को अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि रसूलपुर के मोहल्ला शांति नगर निवासी राजाराम राठौर का बेटा कमल सिंह संजय दिवार के निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का काम करता था। वह रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह घर से काम पर गया था। परिजनों का आरोप है कमल सिंह ने संजसय दिवाकर से मजदूरी के 100 मांगे थे। इसी बात पर उनका विवाद हो गया था। गंभीर रुप से घायल कमल सिंह को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करा कर संजय वापस लौट आया। बाद में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परिजनों को बताया कि कमल सिंह की हालत नाजुक है और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

इस बीच थाना प्रभारी अजय किशोर ट्रामा सेंटर पहुंचे और घटना की जानकारी कह। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कमल की मृत्यु मारपीट के कारण हुई या मकान पर काम करने के दौरान लगी चोट के कारण हई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

वार्ता

epmty
epmty
Top