खतौली भी हुआ राममय-निकाली राम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा यात्रा

खतौली भी हुआ राममय-निकाली राम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा यात्रा
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

खतौली। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे श्री राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा के मौके पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर स्थानीय जानसठ रोड पटेल नगर बोर्ड स्थित श्री नागेश्वर महादेव शिव मंदिर में भगवान राम परिवार की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा यात्रा शहर में धूमधाम के साथ निकाली गई। इस दौरान कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं के अलावा हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान राम का गुणगान करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

सोमवार को खतौली के जानसठ रोड पटेल नगर भूड़ स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में श्री राम परिवार की प्रतिमा की स्थापना की कई दिन से चल रही पूजा अर्चना के बाद प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश यात्रा निकाली गई।

नगर के किनारे से होकर बह रही गंग नहर से कलश यात्रा एवं प्राण प्रतिष्ठा यात्रा आरंभ हुई सैकड़ों महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होते हुए भगवान श्री राम का गुणगान करते हुए मंदिर की तरफ रवाना हुई।

इस मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर कलश एवं प्राण प्रतिष्ठा यात्रा का पुष्प वर्षा करते हुए नगर वासियों द्वारा स्वागत किया गया।

प्राण प्रतिष्ठा यात्रा में बैंड बाजा के अलावा बज रहे डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने नाचते गाते हुए भगवान के जयकारे लगाकर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

शोभा यात्रा की सुरक्षा के लिए पूरे रास्ते पुलिस बल साथ रहा। कलश एवं प्राण प्रतिष्ठा यात्रा से खतौली राममय हो गया। जगह प्राण प्रतिष्ठा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को विभिन्न व्यंजनों का जलपान कराया गया।

प्राण प्रतिष्ठा यात्रा श्री नागेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। भगवान राम के नारों से गुंजायमान हुए वातावरण के बीच जिस समय अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई, ठीक उसी समय श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में भी श्री राम परिवार प्रतिमा की स्थापना की गई।

शोभा यात्रा की व्यवस्था बनाने में श्री नागेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक सदस्य रहे वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप तायल, सत्येंद्र ठाकुर, विजेंद्र पांचाल, कंवर सेन जैन, सोनू पुंडीर, सतीश पुंडीर, मांगेराम रघुवंशी, बिजेंद्र रघुवंशी, दीपक रघुवंशी, शुभम ठाकुर, शिवम ठाकुर, मोहित रघुवंशी, रोहित रघुवंशी, हिमांशु रघुवंशी, सुनील उपाध्याय, राहुल पाल, अंकित पाल, अमन पाल, गजेंद्र पाल, टीटू धीमान, दीपक धीमान, अंकित राणा आदि का मुख्य सहयोग रहा।

epmty
epmty
Top