राजधानी में कलेक्टर और CM के बीच जूतम पैजार

राजधानी में कलेक्टर और CM के बीच जूतम पैजार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिला अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। इस दौरान गाली गलौज का दौर चला और दोनों आलाधिकारियों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। घटना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट छुट्टी पर चले गए हैं।

बृहस्पतिवार को ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी खबर के मुताबिक राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश और सिटी मजिस्ट्रेट शशि भूषण राय के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि नोकझोंक से शुरू हुई नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। यह मामला उस समय हुआ जब राजधानी के इमामबाड़ा के पास लोगों को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन दी जा रही थी। शिविर का निरीक्षण करने के लिए डीएम अभिषेक प्रकाश पहुंचे। उस समय सिटी मजिस्ट्रेट शशि भूषण राय भी मौके पर मौजूद थे। इस दौरान डीएम को कोई ऐसी अव्यवस्था मिली जिस पर वह आपा खो बैठे और वही पर सिटी मजिस्ट्रेट पर आग बबूला होते हुए खरी खोटी सुनाने लगे। यहीं पर राजधानी के दोनों आला अधिकारियों के बीच विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों के बीच शुरू हुआ विवाद हाथापाई और गाली-गलौज तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान जूते निकालने की भी नौबत आ गई। मामला हद से आगे बढ़ता हुआ देख मौके पर मौजूद अफसरों ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों आला अधिकारियों के बीच बीच-बचाव कराया। घटना के बाद डीएम के व्यवहार से आहत हुए सिटी मजिस्ट्रेट शशिभूषण राय छुट्टी पर चले गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस तमाम घटनाक्रम की बाबत जिला अधिकारी के खिलाफ एक लिखित शिकायत भी भेजने की बात कही है। इसके साथ ही वह लंबी छुट्टी पर चले गए हैं।

epmty
epmty
Top