झांसी रानी चौक मनाया गया हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी का पर्व

झांसी रानी चौक मनाया गया हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी का पर्व

मुजफ्फरनगर। झांसी रानी चौक आज देर शाम लोहडी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने सभी को लोहड़ी की बधाई दी। झांसी की रानी व्यापार मंडल, ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट द्वारा झांसी की रानी पर लोहड़ी के पावन पर्व पर सभी व्यापारियों ने मिलकर धूमधाम से मनाया।


इस अवसर पर सभी समाज के लोगो ने शामिल होकर इस त्यौहार पर एक प्यार भरा संदेश पहुंचाया। मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी, हिंदू महासंघ के संरक्षक व हम फाउंडेशन भारत के उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री मनीष चौधरी ने कहा कि यह पर्व शरद ऋतु की समाप्ति और बसंत ऋतु के आगमन पर विशेष रूप से मनाया जाता है और धार्मिक व सांस्कृतिक मान्यता के अनुसार इस दिन माता सती ने प्रजापति दक्ष के यज्ञ में आहूति दी थी। इस दिन के महानायक दुल्ला भट्टी हैं, जिन्होंने मुगलकाल में सिख समाज की महिलाओं की लाज रखने का काम किया था। इस पावन पर्व पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप, चेयरमैन अंजू अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, मनीष चौधरी गोलू, वीरेंद्र कुमार रावत, व्यापारी नेता श्रीकृष्णगोपाल मित्तल, तरुण मित्तल, अजय सिंघल, अशोक छाबड़ा, अनिल नामदेव, झांसी की रानी व्यापार मंडल से संरक्षक अमरजीत सिडाना संयोजक, विपिन सिंघल, चुन्नीलाल सुनेजा, जिला अध्यक्ष विक्की चावला, जिला उपाध्यक्ष नदीम अंसारी, ऑल इंडिया एंटी करप्शन प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन पांचाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार त्यागी, राजू बोथरा, बादल वर्मा, संजय चावला, सुरेंद्र कुमार, जुबेर अहमद, संजीव बंसल मौजूद रहे।



epmty
epmty
Top