सुभासपा संगठन को लेकर गंभीर-बैठक में कार्यकर्ताओं का शामिल होना अनिवार्य

सुभासपा संगठन को लेकर गंभीर-बैठक में कार्यकर्ताओं का शामिल होना अनिवार्य

हरदोई। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गंभीरता के साथ तैयारियां कर रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर पूरी तरह से गंभीर हो गई है। पार्टी के प्रदेशीय नेतृत्व की ओर से संगठन की प्रत्येक माह होने वाली बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं मुख्य कार्यकर्ताओं का शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है।


रविवार को सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक हरदोई स्थित जिला कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव एवं जिला अध्यक्ष धर्म सिंह अर्कवंशी की अगुवाई में आयोजित की गई। बैठक में शामिल होने के लिए आए कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष धर्म सिंह अर्कवंशी की ओर से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियां शुरू करने के साथ-साथ संगठन की मजबूती के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा है कि पार्टी की प्रत्येक माह की 5 तारीख को जिला कार्यालय पर होने वाली बैठकों में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी है कि मासिक बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैठक में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख महासचिव अजय यादव, युवा मंच के जिला अध्यक्ष पुनीत अर्कवंशी, जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अर्कवंशी एवं राकेश अर्कवंशी, सदर तहसील अध्यक्ष राघवेंद्र अर्कवंशी, उपाध्यक्ष मुन्ना अर्कवंशी, युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष अरविंद अर्कवंशी, टडियावां ब्लाक अध्यक्ष युवा मंच शिवराम कुशवाहा, शहवाद तहसील अध्यक्ष जोगराज अर्कवंशी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।



epmty
epmty
Top