मासूम ने दी मौत को मात-7 फुट लंबा बॉस-हुआ कंधे के आर पार

मासूम ने दी मौत को मात-7 फुट लंबा बॉस-हुआ कंधे के आर पार

मेरठ। छत से गिरने पर टीन शेड का 7 फुट लंबा बांस बगल के नीचे से कंधे के आर पार निकल जाने के बाद भी 12 साल के बच्चे ने मौत को मात देते हुए परिजनों को सदा के लिए खून के आंसू पीने से बचा लिया है। कंधे के आर-पार हुए बांस को निकालने के लिए डॉक्टरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी है। तकरीबन 3 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद चिकित्सक आर पार निकले बांस को बाहर निकालने में कामयाब हुए हैं।

महानगर के गंगा नगर थाना क्षेत्र के मामेपुर निवासी आसिफ का 12 वर्षीय बड़ा बेटा पांचवी कक्षा का छात्र साद अपने दोस्तों के साथ पड़ोसी की छत पर खेल रहा था। छत की एक तरफ टीन शैड पड़ा हुआ था, जो लगभग टूट चुका था। खेलते खेलते बच्चे अचानक टीन शैड वाले स्थान पर आ गए। जहां से पांचवी कक्षा का छात्र साथ अचानक से बैलेंस बिगड़ने पर नीचे आ गिरा। छत से नीचे साद उस स्थान पर गिरा जहां पर बांस रखा हुआ था। झटके से गिरने की वजह से नीचे रखा बांस साद के कंधे को चीरता हुआ आर पार निकल गया और कंधे में फंस गया। बच्चे के गिरने के बाद मौके पर अनेक लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब लोगों ने देखा कि बच्चे के कंधे में बांस फंस गया है तो वह बुरी तरह से घबरा गए। इसी बीच साद के पिता आसिफ और मां मुशर्रफ तथा अन्य परिवार के लोग भी वहां पर पहुंच गए।

घबराए हुए परिजन बच्चे को तुरंत ही गोद में उठाकर एक हाथ से उसके कंधे में फंसे बांस को पकड़कर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बालक के हाथ को सुन्न करके उसका ऑपरेशन किया। तकरीबन 3 घंटे तक चली सर्जरी के बाद बच्चे के हाथ में फंसे बांस को निकाला गया। डॉक्टर भानु प्रताप, डॉ रजत डॉक्टर फिरोज और डॉक्टर बुशरा की संयुक्त टीम ने साद का ऑपरेशन किया। डॉक्टरों का कहना है कि इस हादसे में बच्चे के फेफड़े थोड़े डैमेज जरूर हुए हैं। लेकिन ऑपरेशन के बाद अब वह पूरी तरह से खतरे से बाहर है।



epmty
epmty
Top