बीच-बचाव के दौरान घायल पुलिसकर्मी की अस्पताल में मृत्यु

बीच-बचाव के दौरान घायल पुलिसकर्मी की अस्पताल में मृत्यु

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली इलाके में मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने गये घायल हेड कांस्टेबल की इलाज के दौरान आज अस्पताल में मृत्यु हो गई।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने यहां बताया कि प्रयागराज के कृष्णा बिहार काॅलोनी निवासी हेड कांस्टेबल फूलचंद मिश्रा जौनपुर जिले के सुरेरी थाने पर तैनात थे। वह अपने दो सथियों अनील सिंह उर्फ बब्लू व मृत्युंजय मिश्रा के साथ भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली इलाके के केशवपुर सरपतहां कैलाश दुबे के घर आये थे। जहां जमीनी विवाद को लेकर कैलाश दुबे, विधान दुबे व राहुल दुबे के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान हेड कांस्टेबल मिश्रा बीच-बचाव के लिए वहां गये, तभी एक व्यक्ति ने वहां गड़े खूंटे को उखाड़कर उसके सिर पर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में फूलचंद मिश्रा की पुत्री नीतू मिश्रा ने ज्ञानपुर कोतवाली में विधान दुबे व राहुल दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


वार्ता

epmty
epmty
Top