देवरानी से हुए विवाद में ताई बनी हत्यारिन-कर दी भतीजे की हत्या

देवरानी से हुए विवाद में ताई बनी हत्यारिन-कर दी भतीजे की हत्या
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

सिद्धार्थनगर। देवरानी के साथ चल रहे विवाद के चलते जेठानी ने उसके इकलौते बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए तालाब के भीतर फेंक दिया। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जनपद सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव निवासी अकरम एवं इस्लाम परिवार का आपस में बंटवारा कर अलग-अलग एक ही छत के नीचे रहते हैं। फिलहाल दोनों भाई मुंबई में रहकर अपनी गृहस्थी के लिए रोजी रोटी जुटाने का काम कर रहे हैं, लेकिन दोनों का परिवार गांव में ही रह रहा है। शनिवार की शाम तकरीबन 6.30 बजे अकरम की पत्नी नजमा अपने 5 वर्षीय बालक इरशाद को घर के बाहर खेलते हुए छोड़ कर गई थी। तकरीबन 1 घंटे बाद जब वह वापस आई तो इरशाद घर पर नहीं मिला। बरामदे के दूसरी तरफ सोई जेठानी जेनब से पूछा गया तो उसने खुद को नींद में होने की बात कहते हुए बालक की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। इसके बाद देवरानी नजमा ने पड़ोसियों के साथ प्रधान प्रतिनिधि बालक राम चौधरी से मिलकर पूरी घटना बताई। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं से बात कर उन्हें थाने ले गई। रात में पुलिस ने आरोपी जेठानी जेनब से जब पूछताछ की तो उसने बच्चे इरशाद का मुंह एवं गला दबाकर हत्या करने और उसकी लाश को पश्चिम स्थित तालाब में छुपाने की बात बताई। आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस ने खोजबीन की तो बालक का शव बरामद हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

epmty
epmty
Top