पति के साथ हुए विवाद में देवरानी दांतो से चबा गई जेठानी के होठ

पति के साथ हुए विवाद में देवरानी दांतो से चबा गई जेठानी के होठ
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

औरैया। घर के बाहर सफाई कर रही महिला का अपने देवर के साथ विवाद हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंची देवरानी भी अपने पति का पक्ष लेते हुए जेठानी के साथ कहासुनी करने लगी। इसी बीच देवरानी बुरी तरह से आपा खो बैठी और उसने अपने दांतो से जेठानी के होंठ चबा लिए। जिससे जेठानी के होंठ का निचला हिस्सा बुरी तरह से कट गया। मौके पर हुए शोर-शराबे की आवाज को सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कराया। बाद में परिवार के लोग घायल हुई महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से महिला को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है।

मंगलवार को पूरवा झावर गांव निवासी सत्यवान की पत्नी किरण अपने घर के बाहर साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान वहां पर पहुंचे देवर श्रवण का अपनी भाभी किरण के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देवर भाभी के बीच चल रही तू-तू मैं-मैं की आवाज को सुनकर श्रवण की पत्नी रेनू भी अपने घर से बाहर निकल आई और अपने पति का पक्ष लेते हुए जेठानी के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। बचाव में उतरी किरण ने भी रेनू के साथ अपने हाथ आजमाएं। इसी दौरान देवरानी रेनू ने किरण के होठों को दांत से चला लिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। मौके पर मची चीख-पुकार की आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े और दोनों महिलाओं को हस्तक्षेप कर किसी तरह से छुड़ाया। परिवार के लोग घायल हुई किरण को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने महिला को सैफई स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित परिवारजनों की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।



epmty
epmty
Top