जिला प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव व राहत कार्य आरम्भ किये जाएं : जी0एस0 प्रियदर्शी

जिला प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव व राहत कार्य आरम्भ किये जाएं : जी0एस0 प्रियदर्शी

लखनऊ । प्रदेश सरकार ने अतिवृष्टि तथा बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का सामना करने के लिए पहले से ही तैयारी रखने तथा बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं।

बाढ़ की स्थिति में जन एवं धन की हानि कम से कम हो और पीड़ित व्यक्तियों को अविलम्ब राहत

इस संबंध में सचिव एवं राहत आयुक्त जी0एस0 प्रियदर्शी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि वर्षा ऋतु में हर वर्ष प्रदेश के बहुत से क्षेत्र बाढ़ एवं जल प्लावन से प्रभावित होते हैं, जिससे फसलों के साथ-साथ सम्पत्ति की भी गम्भीर क्षति होती है। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए समस्त जिलाधिकारियों को समय से पहले तैयारी रखने के निर्देश दे दिये गये हैं, जिससे कि बाढ़ की स्थिति में जन एवं धन की हानि कम से कम हो और पीड़ित व्यक्तियों को अविलम्ब राहत पहुचाया जा सके।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बिना किसी अतिरिक्त निर्देश के समुचित राहत पहुंचाना जिलाधिकारी का दायित्व

सचिव एवं राहत आयुक्त जी0एस0 प्रियदर्शी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित समस्त जिलों में जिला प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव एवं राहत कार्य आरम्भ करने के निर्देश दिये गये हैं तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बिना किसी अतिरिक्त निर्देश के समुचित राहत पहुंचाना जिलाधिकारी का दायित्व होगा।

जिलों में बाढ़ चौकिया स्थापित सरकारी व निजी नाव की व्यवस्था

इसके साथ ही जिलाधिकारी सम्भावित बाढ़ क्षेत्रों में बाढ़ प्रबंधन करने तथा प्रभावित व्यक्तियों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु कार्ययोजना तैयार करें तथा जिलों में बाढ़ चौकिया स्थापित किये जाने, सरकारी व निजी नाव की व्यवस्था किये जाने, खाद्यान्न एवं चिकित्सा सुविधा की समुचित व्यवस्था तथा उपकरणों की समुचित व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें।

Next Story
epmty
epmty
Top