कांग्रेस को बचाने के लिए चाहिए ग़ैर नेहरू ख़ानदान अध्यक्ष: मेहंदी

कांग्रेस को बचाने के लिए चाहिए ग़ैर नेहरू ख़ानदान अध्यक्ष: मेहंदी


जौनपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी ने अपनी ही पार्टी पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए ग़ैर नेहरू खानदान का अध्यक्ष होने की जरूरत है।

पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है मगर नेतृत्व में गंभीरता कहीं नहीं दिखायी देती। अगर पार्टी सीरियस नहीं होगी तो देश की स्थिति और बुरी होगी। दूसरी पार्टियां अपने अपने प्रदेश तक सीमित हैं। सिर्फ़ कांग्रेस देश के कोने कोने तक है, इसलिये कांग्रेस को निचले स्तर तक चिंतन करने की ज़रूरत है। इसके लिये ग़ैर नेहरू खानदान का अध्यक्ष चुनने की ज़रूरत पड़े तो ऐसा कांग्रेस को बचाने के लिये ऐसा करना तर्कसंगत होगा।


उन्होने कहा कि देश महात्मा गांधी की अगुवाई में आज़ाद हुआ, उसके बाद पण्डित जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अबूल कलाम आज़ाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, भीमराव अंबेडकर ने मिलकर एक संविधान बनाया और देश में क़सम खाई गयी कि सविंधान की रक्षा की जायेगी, मगर मौजूदा सरकार सविंधान की धज्जियां उड़ा रही है। लोकतंत्र ख़त्म करके राजतंत्र की ओर ले जा रहे हैं।

कांग्रेसी नेता ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र का गला घोंटा गया है। प्रत्याशियों को जीतने के बाद भी सर्टिफिकेट नहीं दिया गया ऐसा 16 सीटों पर हुआ है। अगर भारतीय जनता पार्टी और आर एस एस को लोग जो कर रहे हैं तो क्या ऐसी स्थिति में देश में लोकतंत्र रह जायेगा।





epmty
epmty
Top