अखिलेश जी के द्वारा दिये गए सम्मान का आभारी हूँ - गौरव जैन

अखिलेश जी के द्वारा दिये गए सम्मान का आभारी हूँ - गौरव जैन

मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गौरव जैन को लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी प्रदीप तिवारी द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ता नामित किया गया है जिस पर गौरव जैन ने प्रदीप तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय अखिलेश यादव जी एक ऐसी शख्सियत हैं। जिनके कुशल नेतृत्व में हजारों नोजवानो को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। उसी की देन है कि गौरव जैन को विभीन्न दायित्वों का निर्वहन करने का समय समय पर सौभाग्य प्राप्त हुआ व विधानपरिषद का चुनाव भी लड़ाया गया व अब राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत कर एक पायदान और आगे गौरव जैन के कद को पहुंचा दिया गया है

गौरव जैन ने कहा कि समाजवादी नोजवान सपा गठबन्धन की सरकार बनाने के लिए सम्पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा।




epmty
epmty
Top