तारीख पर जा रही पत्नी को दिनदहाड़े पति ने मारी गोली

तारीख पर जा रही पत्नी को दिनदहाड़े पति ने मारी गोली

मैनपुरी। पति पत्नी के बीच पिछले तकरीबन डेढ़ साल से चल रहे विवाद के बीच दीवानी न्यायालय में तारीख पर जा रही पत्नी को दिनदहाड़े पति ने गोली मार दी। लहूलुहान हुई पत्नी जैसे ही जमीन पर गिरी तो आरोपी पति उसे मरा समझ मौके से भाग खड़ा हुआ। गोली मारकर भाग रहे आरोपी पति को पुलिस में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

जनपद के 1 गांव निवासी पति पत्नी के बीच पिछले तकरीबन डेढ़ साल से आपसी मनमुटाव के बाद किन्हीं बातों को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते पत्नी पिछले काफी समय से अपने मायके मे रह रही है। दोनों विवाद के निपटारे के लिए न्यायालय में पहुंच गए थे। आज विवाहिता दीवानी न्यायालय में तारीख पर जा रही थी। पति भी शनिवार को तारीख पर न्यायालय में आया हुआ था। पत्नी को अपने सामने से जाता हुआ देख पहले से ही गोली मारने की तांक में लगे पति ने दिनदहाड़े पत्नी को गोली मार दी और उसे लहूलुहान कर मौके से भाग खड़ा हुआ।

दिनदहाड़े न्यायालय परिसर में गोली चल जाने की वारदात से अपने अपने मुकदमा के सिलसिले में आए वादकारियो एवं अधिवक्ताओं में बुरी तरह से हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज को सुनकर सक्रिय हुई पुलिस ने पत्नी को गोली मारकर भाग रहे आरोपी पति को काफी दूर तक घेराबंदी करने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति ने घटना को थाना कोतवाली क्षेत्र के दीवानी गेट के पास उस समय अंजाम दिया जब न्यायालय परिसर में भारी गहमागहमी का माहौल चल रहा था।

epmty
epmty
Top