पति व पत्नी ने की आत्महत्या

पति व पत्नी ने की आत्महत्या

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सोंदुल में कथित प्रताड़ना के चलते नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने के उपरांत उसके पति ने भी आत्महत्या कर ली। बड़वानी की अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रूपरेखा यादव ने बताया कि 22 वर्षीय वर्षा द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने के बाद उसके पति 24 वर्षीय जितेंद्र चौहान भी आत्महत्या कर ली।

उन्होंने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि कथित प्रताड़ना के चलते नवविवाहिता वर्षा ने कल रात्रि सोंदुल में कीटनाशक का सेवन कर लिया था। उसे जिला अस्पताल बड़वानी लाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पत्नी की मृत्यु की जानकारी लगते ही जिला अस्पताल से सोंदुल जाकर उसके पति जितेंद्र ने घर में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। दोनों के शवों का आज दोपहर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


वार्ता

epmty
epmty
Top