प्रियंका के साथ धरना देकर फंसे लल्लू-प्रदेशाध्यक्ष समेत सैकड़ों नामजद

प्रियंका के साथ धरना देकर फंसे लल्लू-प्रदेशाध्यक्ष समेत सैकड़ों नामजद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव हिंसा और महिलाओं के साथ हुए दुव्र्यवहार के खिलाफ राजधानी के जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मौन व्रत रहने वालेकांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सैकड़ों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है।

शनिवार को एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि राजधानी लखनऊ में धारा 144 लागू की गई है। इसके बावजूद भी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राजधानी लखनऊ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन व्रत रखा था। धरने के दौरान गांधी प्रतिमा परिसर में खड़ा एक पिलर टूट गया था। इसे लेकर हजरतगंज कोतवाली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सैकड़ों अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 144 एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लघंन तथा सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा कायम किया गया है। गौरतलब है कि लगभग डेढ़ साल बाद शुक्रवार को राजधानी लखनऊ पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर तकरीबन 2 घंटे बैठकर मौन धरना दिया था। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

epmty
epmty
Top