तिरंगा संकल्प यात्रा में जुटी भारी भीड़-डिप्टी सीएम समेत 467 पर केस

तिरंगा संकल्प यात्रा में जुटी भारी भीड़-डिप्टी सीएम समेत 467 पर केस

आगरा। आम आदमी पार्टी की ओर से ताज नगरी में निकाली गई तिरंगा संकल्प यात्रा में जुटी भारी भीड़ के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत 17 आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों के खिलाफ लोहा मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे में तकरीबन 500 अज्ञात आप कार्यकर्ता भी आरोपी बनाए गए हैं।




आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को जीआईसी मैदान से तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली गई थी। आम आदमी पार्टी की इस तिरंगा संकल्प यात्रा में भारी भीड़ ने हिस्सा लिया था। इस तिरंगा संकल्प यात्रा के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसके आधार पर एसआई कपिल कुमार की ओर से लोहा मंडी थाने में पार्टी नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में लिखवाया गया है कि आम आदमी पार्टी द्वारा तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली जानी थी,, जो जीआईसी ग्राउंड से शुरू होकर पंचकुइयां नालबंद, सेंट जॉन्स और हरी पर्वत होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंचते हुए समाप्त होनी थी। यात्रा में शामिल होने के लिए 50 लोगों की अनुमति प्रशासन की ओर से दी गई थी। लेकिन यात्रा में 500 से भी अधिक लोग शामिल हुए थे। तिरंगा संकल्प यात्रा के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया। यात्रा में शामिल हुए लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखे थे और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया। यात्रा के दौरान गाड़ियों का प्रयोग किया गया। इन गाड़ियों की खिड़की से लटककर कार्यकर्ताओं की ओर से नारेबाजी की गई। तिरंगा संकल्प यात्रा के माध्यम से कोरोना से संक्रमित महामारी फैलाने का प्रयास किया गया है। इस मुकदमे में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, जिला अध्यक्ष बने सिंह, कपिल बाजपेई, रमजान अब्बास, जतिन नंदन आर्य, अनमोल बंसल, आशीष बंसल, योगेश उपाध्याय, अशोक धनगर, रोमी वाल्मीकि, मुन्ना मिश्रा, योगेश सत्संगी, मुन्नालाल, गौरव अरोड़ा, प्रेम सिंह जाटव और राजवीर सिंह को नामजद कराया गया है।

epmty
epmty
Top