इलाके में भीषण सड़क हादसा - छह की मृत्यु

इलाके में भीषण सड़क हादसा - छह की मृत्यु

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के कुवंरगांव क्षेत्र में बुधवार अपराह्न हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मृत्यु हो गई जबकि एक घायल हो गया।


पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे तेज रफ्तार कार, टैम्पो और ट्रक टकरा गये। हादसे में छह लोगाें की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

वार्ता

epmty
epmty
Top