लॉकडाउन में गरीब और जरूरतमंदों का मददगार बन रहा है- वी केयर ट्रस्ट

लॉकडाउन में गरीब और जरूरतमंदों का मददगार बन रहा है- वी केयर ट्रस्ट

सहारनपुर। कोरोना काल में जहाँ गरीबों को रोटी के लाले पड़ गए हैं। वही जरूरतमंदों की मदद को वी केयर ट्रस्ट आगे आया है। यह संगठन गरीबो की मदद को हर समय तत्पर रहता हैं।


गुरुवार को अभिषेक शर्मा एवं वी केयर ट्रस्ट के सहयोग से महानगर के रेलवे रोड पर जरूरतमन्द लोगों को भोजन में दाल मक्खनी, चावल, रोटी और मिक्स सब्ज़ी वितरित की गई। ट्रस्ट निष्काम भाव से जरूरतमंदों की मदद कर रहा है। वी केयर ट्रस्ट द्वारा भूखें व असहाय लोगों को भोजन बांटने की शुरुआत कोरोना काल मे की गई थी। ट्रस्ट लोगों की मदद करने में सबसे आगे रहते हुए अपना योगदान देता आ रहा है। जिला अस्पताल में भी वी केयर ट्रस्ट द्वारा 200 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी है। इस कार्य में उपाध्यक्ष अनुज त्यागी, महासचिव कविंद्र सिंह बिष्ट, सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुमित लखेड़ा, सागर शर्मा, भगवती प्रसाद ड़ोबरीयाल, मुकेश शर्मा, मनीष नेगी, मोहम्मद शाहनवाज़ का विशेष योगदान रहा।

epmty
epmty
Top