हज जायरीन अपना पासपोर्ट हासिल करने के लिए स्टेट हज कमेटी से राब्ता करें

हज जायरीन अपना पासपोर्ट हासिल करने के लिए स्टेट हज कमेटी से राब्ता करें

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 महामारी के कारण हज यात्रा नहीं कर पाने वाले हज यात्रियों की धनराशि एवं पासपोर्ट को समय से वापस किया जा रहा है।

नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शुक्रवार को कहा कि यदि किसी हज यात्री का पासपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुआ हो तो वे इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होने कहा कि वैश्विक महामारी के कारण हज-2020 के हज यात्रियों की हज यात्रा सऊदी अरब सरकार द्वारा निरस्त कर दी गयी थी। इस कारण से प्रदेश के कुल 28045 हज यात्री यात्रा पर नहीं जा सके।

उन्होंने कहा कि इससे हज यात्रियों द्वारा जमा धनराशि हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई द्वारा हज यात्रियों को वापस कर दी गयी है। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा जमा पासपोर्ट कोविड-19 महामारी के चलते सतर्कता बरतते हुए यात्रियों को पासपोर्ट राज्य हज समिति द्वारा अपने व्यय पर यात्रियों के पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा भेज दिये गये हैं।

अल्पसंख्यक कल्याण ने कहा कि हज समिति इसलिए अपने खर्चे पर भेज रही है जिससे हज यात्रियों को पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए लखनऊ नहीं आना पड़े। इस कार्य पर उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति को अतिरिक्त वित्तीय भार वहन करना पड़ा।

Next Story
epmty
epmty
Top