श्री राम कॉलेज के व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग मे हुआ अतिथि व्याख्यान का आयोजन

श्री राम कॉलेज के व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग मे हुआ अतिथि व्याख्यान का आयोजन
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज की व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग मे अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य मनोरंजन पढ़ाई और जीवन मे संतुलन बनाना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज सहारनपुर से वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डा0 मौ0 आरिफ रहे। जिन्होने विद्यार्थियों मे ऊर्जा का संचार तथा सही कार्यश्शैली को अपनाने पर प्रकाश डाला तथा उन्होनें बताया मनोरंजन पढ़ाई और जीवन मे संतुलन बनाना कितना आवश्यक है। आज के दौर मे सही शिक्षा का अभाव तथा मनोरंजन पढ़ाई और जीवन मे सही संतुलन न होना आम हो गया है जिस कारण से विद्यार्थी अपने जीवन में भ्रमित हो रहे हैं और अपने उद्देश्य को प्राप्त नही कर पा रहे है। डा0 मौ0 आरिफ ने बताया कि मनोरंजन के साथ जीवन में अपने उद्देश्य की पूर्ति कैसे की जाये बहुत से उदाहरण देकर उन्होनें बताया कि किस तरह सही मार्ग दर्शन से एक औसत विद्यार्थी अपने जीवन की ऊँचाईयों को छू सकता है और निर्धारित मुकाम पर पहुँच सकता है। सही समय मे सही निर्णय लेना जीवन मे अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए अति आवश्यक है। उन्होनें बताया कि व्यक्ति का पूर्ण विकास करना ही सबसे बडा लक्ष्य है और मनोरंजन का मुख्य लक्ष्य भी व्यक्ति का पूर्ण विकास करते हुए शिक्षा, ज्ञान और उन्नति के साथ साथ भरपूर मनोरंजन प्रदान करना है जिससे उसमे सहयोग की भावना उत्पन्न होती है और सहनशीलता बढ़ती है और थकान दूर होती है और देश के प्रति प्रेम में वृद्धि होती है। इस तरह का मुख्य लक्ष्य व्यक्ति का पूर्ण विकास करना है। मनोरंजन उन लोगो के व्यक्तित्व के विकास मे सहायक है जो इसकी क्रियाओं में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते है। उन्होनें यह भी कहा कि किस तरह मोबाईल का ज्यादा प्रयोग विद्यार्थियों के जीवन पर बुरा प्रभाव डाल रहा है तथा किस तरह से विद्यार्थी अपने जीवन में होने वाले परिणामों से व्यथित हो रहें है और निर्णय लेने की क्षमता को खो रहे है। इसके साथ साथ यह भी कहा कि अगर हमें आज के समय मे अपने उद्देश्य को प्राप्त करना है तो हमें मोबाईल को सही तरीके से प्रयोग करना होगा और उन चीजों से दूर रहना होगा जो हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव डालती हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन विभाग के डीन डा0 सौरभ मित्तल ने मनोरंजन के साथ शिक्षा तथा जीवन के संतुलन पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा मोबाईल के सही प्रयोग से होने वाले बदलाव को संक्षेप मे विद्यार्थियों तक पहुँचाया। कार्यक्रम का समापन करते हुए व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष विवेक कुमार त्यागी ने बाहर से आये अतिथियों का धन्यवाद किया और बच्चों को आगे बढने के लिए मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम का सकुशल संचालन विकास कुमार ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के प्रवक्तागण पंकज कुमार कौशिक, हिमांशु वर्मा, सागर शुक्ला, अंकुश रावल, जतिन सिंघल, मुद्रा मित्तल, ममता मित्तल, निशी ठाकुर, हंशिका जैन, निवेदिता पाण्डेय, पूनम शर्मा, अंशुल त्यागी, प्राक्षी त्यागी मौजूद रहें।

epmty
epmty
Top