शासन ने भेेजे 876 करोड़- इन जिलों के किसानों को मिलेगा मुआवजा

शासन ने भेेजे 876 करोड़- इन जिलों के किसानों को मिलेगा मुआवजा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सूखा प्रभावित 62 जिलों के साथ ही साथ बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को नुकसान की भरपाई के लिए सहायता उपलब्ध करा दी गई है। बाढ़ से प्रभावित 12 जनपदों के किसानों को मुआवजा देने के लिए 876 करोड़ की धनराशि शासन की ओर से भेजी गई है।

रविवार को अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से राज्य के बाढ़ प्रभावित 12 जनपदों के किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश शासन की ओर से बाढ़ से प्रभावित 12 जनपदों के किसानों को मुआवजा देने के लिए 876 करोड़ की धनराशि जनपदों में भेजते हुए कहा है कि किसान हमेशा से हमारा अन्नदाता रहा है। हमें उसकी बेहद चिंता भी है। हमने बाढ़ प्रभावित 12 जनपदों में किसानों को मुआवजा देने के लिए 876 करोड रुपए भेजे हैं।

सीएम ने बताया कि इससे पहले भी जब 62 जनपदों में समय पर बारिश नहीं हुई थी तो उन जनपदों में सरकार किसानों को दलहन, तिलहन और सब्जी के बीज मुफ्त में उपलब्ध करा रही है।

Next Story
epmty
epmty
Top