सरकारी स्कूल का छज्जा गिरा- 1 मजदूर की मौत, 2 घायल

सरकारी स्कूल का छज्जा गिरा- 1 मजदूर की मौत, 2 घायल

एटा। उत्तर प्रदेश में एटा कोतवाली क्षेत्र के मलावन क्षेत्र में सरकारी स्कूल का छज्जा तोड़ते समय अचानक भराभरा कर छज्जा गिरने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मृत्यु हो गई जबकि दो घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलावन क्षेत्र में रामनगर सोहर प्राथमिक विद्यालय में तीन मज़दूर सरकारी स्कूल के जर्जर छज़्ज़े को तोड रहे थे। उसी दौरान छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया और तीनों मज़दूर मलबे में दब गए।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूरों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया जहां एक मज़दूर को डाक्ट्ररों ने मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दो का इलाज जारी है।

वार्ता

epmty
epmty
Top