ग्लेशियर हादसाः मेरठ के 10 लोग लापता

ग्लेशियर हादसाः मेरठ के 10 लोग लापता

मेरठ। उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आए सैलाब में मेरठ से काम करने के लिए गए दस लोग लापता हैं। यह सभी तपोवन से करीब 18 किमी उपर सरायसोटा में मोबाइल टावर लगाने का कार्य कर रहे थे। सभी कर्मचारी टावर में इलेक्ट्रिकल संबंधी कार्य कर रहे थे। पिछले चार माह से सरायसोटा में टावर लगाने का कार्य चल रहा था। उधर पडौसी जनपद सहारनपुर के भी तीन लोगों के लापता होने के बाद परिजनों में बुरी तरह से कोहराम मचा हुआ है। स्वजनों से कर्मचारियों की अंतिम बार रविवार सुबह दस बजे बात हुई थी। जिसके बाद से सभी के मोबाइल नंबर बंद और नेटवर्क एरिया से बाहर आ रहे हैं। स्वजनों ने उत्तराखंड सरकार के जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर पूरी जानकारी नोट कराई है। लेकिन अभी तक किसी के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

बताया जा रहा है कि मेरठ निवासी ठेकेदार टॉवर का काम कराने के लिए मेरठ का एक ठेकेदार लापता हुए सभी लोगों को बुलाकर अपने साथ ले गया था। इसमें से चार लोग मेरठ के बताए जा रहे हैं। जबकि पांच अमरोहा व एक नजीबाबाद के निवासी हैं। इस हादसे में सभी के लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जिला प्रशासन से इनकी बात हो रही है।

epmty
epmty
Top