मतदाता जागरूकता रैली में गिरी मशाल से झुलसी छात्राएं

मतदाता जागरूकता रैली में गिरी मशाल से झुलसी छात्राएं

अलीगढ़। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन की ओर से निकाली गई विशाल मशाल रैली के दौरान गंभीर हादसा हो गया। रैली में उठाई मशाल के गिर जाने के दौरान चार छात्राएं आग की चपेट में आकर झुलस गई। प्रशासन की ओर से झुलसी छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार को वोट डालने के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मशाल रैली की शुरुआत ब्लॉक जवां के पौथी गांव से की गई। इसके साथ ही नौ अलग-अलग केंद्रों से भी रैली का शुभारंभ किया गया। विभिन्न स्थानों से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली जिला मुख्यालय के महारानी अहिल्याबाई होलकर जिला स्टेडियम में संपन्न होनी थी। लेकिन गवाना के पास पहुंचते ही जागरूकता रैली में छात्राओं के हाथ से मशाल छूट कर नीचे गिर गई। अचानक से हुए इस हादसे में चार छात्राएं आग की चपेट में आकर झुलस गई। छात्राओं के झुलसने से मतदाता जागरूकता रैली में अफरा तफरी फैल गई। छात्राओं के झुलसने की सूचना पर दौड़े प्रशासन के आला अधिकारियों ने मशाल की आग की चपेट में आकर झुलसी चारों छात्राओं को इलाज के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।



epmty
epmty
Top