छेड़खानी के विरोध करने पर छात्रा की पिटाई घायल हुए छात्रा

छेड़खानी के विरोध करने पर छात्रा की पिटाई घायल हुए छात्रा

रायबरेली। रायबरेली के ऊंचाहार से एक शर्मनाक हादसा सामने आया है जहां एक छात्रा को छेड़खानी का विरोध करना बहुत ही ज्यादा भारी पड़ गया। जब दबंगों ने छात्रा के साथ छेड़खानी करनी शुरू की तो छात्रा ने उसका विरोध किया। लेकिन बदमाश बाज नहीं आए और उल्टा छात्रा को पीटना शुरू कर दिया। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

बता दें कि छात्रा ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली है जांच में पता चला है। कि छात्रा के पीछे एक युवक काफी दिनों से पड़ा हुआ था। और रोज उसके साथ छेड़खानी कर रहा था छात्रा के समझाने के बावजूद भी उसने अपनी हरकतें बंद नहीं की।

रविवार रात को युवक ने छात्रा से छेड़खानी की छात्रा ने इसके विरोध में अपनी आवाज उठाई तो युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर छात्रा की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई छात्रा को तुरंत ऊंचाहार सीएचसी में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत के चलते छात्रा को वहां से जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।



epmty
epmty
Top