होटल में चलता मिला अय्याशी का अडडा-ऐसे हालात में मिली नेपाली बालाएं

होटल में चलता मिला अय्याशी का अडडा-ऐसे हालात में मिली नेपाली बालाएं

मेरठ। दिल्ली-देहरादून हाईवे-58 स्थित होटल के भीतर पुलिस द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में अंदर अय्याशी का अड्डा चलता मिला। जुआ खेलने के दौरान विदेशी लड़कियों को जब अय्याशों के आगे परोसे जाने की जानकारी मिली तो पुलिस ने होटल की छानबीन करते हुए 10 नेपाली लड़कियों के साथ 45 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस छापामार कार्यवाही सफेद पोश लोगों के साथ महानगर के रईशजादों में हडकंप मचा हुआ है।

एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक चंद यादव की अगुवाई में पुलिस की एक टीम द्वारा दिल्ली-देहरादून हाईवे 58 पर स्थित ऑक ट्री होटल में की गई छापामार कार्यवाही में होटल के भीतर जुआ घर संचालन का खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा की गई छानबीन में पता चला है कि होटल के भीतर अवैध रूप से चलाए जा रहे कसीनो में महानगर और जनपद के अय्याश लोग जुआ खेलने के लिए आते हैं। जिनके सामने विदेशी लड़कियों को परोसा जाता है।

पुलिस की इस छापामार कार्रवाई से होटल के भीतर चौतरफा हड़कंप मच गया। पुलिस ने कुल 45 लोगों को भागदौड़ करते हुए होटल के भीतर से गिरफ्तार किया है। इनमें से 13 लोग मौके से पकड़े गए थे, जबकि बाकी बचे लोगों को शनिवार की देर रात से अभियान चलाकर आज रविवार की सवेरे तक गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए लोगों में कोई शहर का नामी गिरामी है तो कोई दिल्ली गुड़गांव से जुआ खेलने के लिए मेरठ के इस होटल में आया था। छापामार कार्यवाही के दौरान मिली 10 विदेशी लड़कियों को देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

एएसपी का कहना है कि थाने के भीतर रखे गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अब आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Next Story
epmty
epmty
Top