बीमारी के चलते हुए पूर्व सांसद का देहांत

बीमारी के चलते हुए पूर्व सांसद का देहांत

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद तिलकराज सिंह का भोपाल के चिरायु अस्पताल में निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे।

मिली जानकारी अनुसार दिवंगत नेता तिलकराज सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे तथा उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां कल रात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली। तिलकराज सिंह अपने पीछे पत्नी, छह बेटे और एक बेटी से भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। पूर्व सांसद तिलकराज सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके गृह गांव सिंगरौली जिले के बरका गांव लाया जाएंगा, जहां आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

तिलकराज सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार थे तथा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के समय वह तिवारी कांग्रेस में शामिल रहे तथा तिवारी कांग्रेस से ही वह सीधी संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। दिवंगत नेता तिलकराज सिंह वर्तमान में सिंगरौली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।



epmty
epmty
Top