सपा मुखिया की रैली के लिए जिलाध्यक्ष ने छानी गांव की खाक

सपा मुखिया की रैली के लिए जिलाध्यक्ष ने छानी गांव की खाक

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की 11 नवंबर को बुढाना में आयोजित होने वाले कश्यप महा सम्मेलन के लिए जिला अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ जनपद के कई गांव का दौरा करते हुए जनसंपर्क किया और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने की गुजारिश की।

रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी 11 नवंबर को बुढाना में आयोजित होने वाले कश्यप महासम्मेलन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वागत के लिए भारी संख्या में कश्यप समाज की भागीदारी के लिए गांव गांव में जाकर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। बुढाना क्षेत्र के ग्राम पलड़ी, आदमपुर, ढिंढावली, उमरपुर में कश्यप व अन्य समाज की मीटिंग को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने 11 नवम्बर के बुढाना में होने वाले कश्यप महासम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि बढ़ती महंगाई, घटते रोजगार व किसान, मजदूर, युवाओ की दुर्दशा की जिम्मेदार केवल भाजपा सरकार है। भाजपा की योगी मोदी सरकार का चन्द उद्योगपति समूह के आगे समर्पण व भाजपा सरकार का सरकारी संसाधनों को कम्पनियों को बेचने का निर्णय फिर से देश को कम्पनियों के आगे गुलाम बनाने जैसे विनाशकारी कदम को साबित करता है। उन्होंने कश्यप समाज से बुढाना सम्मेलन में भारी तादाद में पहुंचने की अपील की।

मीटिंग में मुख्य रूप से सपा विधानसभा अध्यक्ष बुढाना अकरम खान, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी, अनेश उपाध्याय, हरपाल सिंह कश्यप, प्रधान अतहर हसन, महेंद्र कश्यप बीडीसी, सुभाष कश्यप फौजी, प्रधान ओमप्रकाश कश्यप, पूर्व प्रधान तारा सैनी, सुखबीर सैनी, प्रधान सुशील, पूर्व प्रधान स्वामी सैनी, शेर सिंह, मुकेश सैनी, विनोद सैनी, बिट्टू सैनी, विकास सैनी, अतर सिंह सैनी, रामपाल सैनी, राजेंद्र सैनी, नरेश सैनी, रमेश सैनी, अनुज सैनी, डॉ नरेश सैनी, डॉक्टर शिव कुमार सैनी, संजीव सैनी, राकेश सैनी, शोभाराम प्रधान, चौधरी सुरेंद्र कश्यप, किशन लाल कश्यप, राजकुमार कश्यप, अमित कश्यप, योगेश कश्यप, सुभाष कश्यप, हरपाल कश्यप, प्रधान बाबू कुरेशी, प्रधान फरमान, प्रधान सरफराज खान सहित अनेक लोग मोजूद रहे।

epmty
epmty
Top