बाइक से पेट्रोल निकालते समय लगी आग - बालक की मृत्यु

बाइक से पेट्रोल निकालते समय लगी आग - बालक की मृत्यु

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के कुरावली इलाके में रविवार को बाइक से पेट्रोल निकालते समय आग लगने से उसकी चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई जबकि उसका चाचा गंभीर रुप से झुल गया।


पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नौगांव निवासी कुलदीप राठौर अपनी बाइक से पेट्रोल निकाल रहा था और अचानक आग लग गई। इस घटना में कुलदीप और उसका सात वर्षीय भतीजा अमन गंभीर रुप से झुलस गये। उन्होंने बताया कि इलाज के लिए आगरा ले जाते समय 75 प्रतिशत जले अमन की रास्ते में मृत्यु हो गयी।

उन्होंने बताया कि कुलदीप काे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद गांव में मातम है।

वार्ता

epmty
epmty
Top