हाथ में रिवाल्वर लेकर वीडियो बनाने वाली महिला कांस्टेबल लाइन हाजिर

हाथ में रिवाल्वर लेकर वीडियो बनाने वाली महिला कांस्टेबल लाइन हाजिर

आगरा। पर्यटन और ताजनगरी में हाथ में रिवाल्वर लेकर वीडियो बनाने के बाद उसे इंस्टाग्राम पर वायरल करते हुए अचानक चर्चा में आई महिला कांस्टेबल को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की जांच किए जाने के आदेश जारी किए हैं।


बुधवार को सोशल मीडिया पर महिला कांस्टेबल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे कथित तौर पर ताज नगरी आगरा में तैनात महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में महिला कांस्टेबल पूरी यूनिफॉर्म में अपने हाथ में रिवाल्वर लिए दिखाई दे रही है। वीडियो के साथ एक ऑडियो चल रहा है उसमें हरियाणा और पंजाब की तुलना रंगबाजी के मामले में उत्तर प्रदेश से की जा रही है। कहा जा रहा है कि हरियाणा, पंजाब तो बेकार ही बदनाम है। आओ कभी उत्तर प्रदेश। रंगबाजी क्या होती है? हम तुम्हें बताते हैं। इस ऑडियो के साथ हाथ में रिवाल्वर लिये महिला सिपाही बाकायदा अभिनय करते हुए दिखाई दे रही है। तकरीबन 22 सेकंड के इस वीडियो में वह पूरे समय अपने हाथ में रिवाल्वर दिखाते हुए नजर आती है। महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला इतना आगे तक बढ़ा कि आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिला कांस्टेबल को लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

epmty
epmty
Top