पिता का सपना हुआ पूरा, हवा में उड़ा कर ससुराल भेजी बेटी

पिता का सपना हुआ पूरा, हवा में उड़ा कर ससुराल भेजी बेटी

प्रतापगढ़। हर पिता की ख्वाइश होती है कि उसकी बेटी हमेशा खुश रहे और बहुत ही धूमधाम से अपने ससुराल जाए। इसके लिए वह अपने पूरे जीवन की कमाई खर्च करने को भी तैयार रहते हैं।

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से सामने आया है। जहां एक पिता का सपना था कि उसकी बेटी की विदाई बहुत धूमधाम से की जाए जिसे देखकर उस इलाके के सभी लोग हैरान रह जाए।

जब उनकी बेटी पैदा हुई थी,तभी से पिता का सपना था। कि उनकी बिटिया हवा में उड़ कर अपने ससुराल जाएगी उन्होंने अपनी बेटी को शादी के बाद हेलीकॉप्टर से विदा किया। इस सपने को पूरा करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने भी मदद की और गांव में हेलीपैड बनवाया।

प्रतापगढ़ के सदर विकासखंड के सरायसागर गांव की रहने वाली उर्वशी सिंह प्राइमरी में शिक्षिका है। और उनके पिता विनोद कुमार सिंह भी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। उर्वशी की शादी अर्जुनपुर गांव के रहने वाले इंजीनियर अमित सिंह के साथ हुई।

विदाई के समय पिता ने अपनी बेटी की विदाई हेलीकॉप्टर से की और वहां के लोग हेलीकॉप्टर देखने को बहुत उत्सुक थे। जब अमित सिंह अपनी दुल्हन उर्वशी को लेकर हेलीकॉप्टर से उड़े तो फूलों की वर्षा शुरू हो गई। इसके बाद सुबह लगभग साढ़े 11बजे हेलीकॉप्टर दूल्हा और दुल्हन को लेकर निकल गया।



epmty
epmty
Top